{"_id":"75792","slug":"Unnao-75792-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला किशोरी का शव
Unnao
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे निकलवाकर बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गंाव किशोरीखेड़ा में रहने वाले शिवनारायण यादव की (18) वर्षीय पुत्री चीनी का शव एक कुएं में पड़ा मिला। गंाव वालों की सूचना पर परिजनों ने शव को बाहर निकालकर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना भी नहीं दी गई। कुएं में शव मिलने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन