{"_id":"74988","slug":"Unnao-74988-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर युवकों ने छात्र सहित शिक्षक को धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर युवकों ने छात्र सहित शिक्षक को धुना
Unnao
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सिविल लाइन स्थित जेएन शाह पब्लिक स्कूल में करीब दर्जन भर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बारहवीं कक्षा के छात्र को पीटने आए हमलावरों ने कालेज के प्रबंधक, उपाध्यक्ष समेत शिक्षिका के साथ भी मारपीट की । घटना से इलाके में दहशत का माहौल है । अहम बात यह कि घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उसने भी हमलावरों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
मंगलवार को शहर के सिविल लाइन इलाके के जेएन शाह पब्लिक स्कूल में छुट्टी के समय दर्जन भर युवक गेट के सामने इकठ्ठे हो गए। इन लोगों ने जब एक साथ गेट से स्कूल के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की तो गेटमैन ने रोका । उस दौरान इन युवकों में से एक ने कक्षा बारहवीं के छात्र अर्पित से मिलने की बात कही। गेटमैन ने बताया कि कुछ देर बाद ही छुट्टी होने वाली है, तब उससे मिल लेना। इसके बाद हमलावर उसकी बात को अनसुना कर स्कूल के भीतर घुस गए। अंदर पहुंचकर इन युवकों ने छात्र अर्पित को ढूंढ निकाला और उसकी पिटाई शुरु कर दी। छात्र को पिटता देखकर उसको बचाने दौड़े डांस टीचर जीशान चांद से भी हमलावरों की हाथापाई हुई। स्कूल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मनन गुप्ता तथा प्रबंधक गोविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब दर्जन भर हमलावरों ने स्कूल में घुसकर कक्षा 12 के छात्र अर्पित को पीटा। इसके अलावा कालेज की शिक्षिका के साथ अभद्रता की। उन्हाेंने बताया कि पूरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। इसके बावजूद हमलावरों को पकड़ने का पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी।