फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कहीं पुलिस पिटी, तो कहीं पीटा

कहीं पुलिस पिटी, तो कहीं पीटा

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव के ग्रामीणों ने थाने में तैनात दरोगा पर देर रात को रामलीला का मंचन बंद न करने पर तोड़फोड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एएसपी ने सीओ को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं माखी थानाक्षेत्र के भरतपुर में नौटंकी के दौरान स्टेज पर चढ़कर महिला डांसरों के साथ अभद्रता करने से मना करने पर युवकों ने लाइट बंद कर सिपाही से मारपीट की। सिपाही ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हड़हा गांव में चल रही रामलीला के अंतिम दिन बुधवार रात पुलिस ने लीला का मंचन बंद कराने का दबाव बनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंचन बंद न करने पर जबरन जनरेटर बंद कर दिया और रोशनी के लिए लगे बल्ब फोड़ दिए। गुरुवार को हड़हा गांव निवासी ग्रामीणों में चंद्रपाल, नीरज शुक्ला, विनोद, धीरेंद्र, रामनरेश, मो. अतीक, केशव प्रसाद ने एएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने एएसपी को बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे हल्का इंचार्ज गांव पहुंचे और रामलीला बंद करने को कहा। इनकार करने पर जनरेटर में डीजल डाल रहे बन्ने खां को पीटा और उसे बचाने पहुंचे सूरज और शफीक के अलावा तमाम अन्य ग्रामीणों को भी पीट दिया। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से कई महिलाएं भी चुटहिल हुई हैं। एएसपी रामकिशुन ने सीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार माखी थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव में बुधवार रात नौटंकी में डांस के दौरान नशे में धुत कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और अश्लीलता करने लगे। हंगामा होने पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही बृजकिशोर पांडेय व दो होमगार्ड जवानों ने युवकों को स्टेज से खींच कर नीचे उतार दिया। कुछ देर बाद युवकों व उनके साथियों ने अचानक जनरेटर से बिजली की सप्लाई बंद कर दी। अंधेरा होते ही युवकों ने सिपाही पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष आरएल पटेल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे मगर तबतक आरोपी भाग चुके थे। सिपाही ने बच्छन गढ़ी निवासी शैलेंद्र सिंह और भरतपुर गांव निवासी गुलशन के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बार दबिश दी गई मगर अभी आरोपी पकड़े नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
थानाध्यक्ष बोले सारे आरोप झूठे
उन्नाव। अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव में ही पूर्व प्रधान का शराब ठेका है। रात करीब एक बजे वह गांव गए थे और ठेका खुला देखा तो हल्का इंचार्ज अनिल यादव से बंद कराने को कहा। उनके मुताबिक इसी कार्रवाई से नाराज होकर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत कराई जा रही है। उन्होंने बताया रामलीला के नाम पर नाचगाना हो रहा था और तमाम युवक नशे में धुत होकर अभद्रता कर रहे थे। कार्रवाई करने पर अब झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी सच्चाई होगी जांच में खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed