फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद का दुष्प्रचार

फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद का दुष्प्रचार

Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर भाजपा संासद के खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपायुमो के क्षेत्रीय सहसंयोजक विक्रम सिंह ठाकुर ने पुनीत त्रिपाठी नाम के युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी महराज के खिलाफ फेसबुक पर पुनीत त्रिपाठी नाम के व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर उनके खिलाफ अफवाहों को फैलाया जा रहा था। इस मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भाजयुमो के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सहसंयोजक विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि पुनीत त्रिपाठी नाम का युवक सांसद के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर जब उन लोगों ने उसे कई बार चेताया, लेकिन वह टिप्पणी करने से बाज नहीं आया। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पार्टी के जिला महामंत्री रत्नेश सिंह चंदेल ने कहा कि कोई भी पार्टी के किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता के खिलाफ दुष्प्रचार करता है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed