{"_id":"40-197721","slug":"Unnao-197721-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Unnao
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज। युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसीवन थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव निवासी कन्हैयालाल (25) पुत्र महावीर शनिवार रात को शौच के लिए निकला था इसके बाद से घर नहीं लौटा। रविवार सुबह खेत जा रहे लोगों गांव के बाहर रामऔतार की बाग में कन्हैयालाल का शव पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव ने मौके पर पहुंच तफ्तीश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता महावीर के मुताबिक कन्हैयालाल करीब दो साल से पेट की बीमारी से परेशान था। आशंका है कि बीमारी से ऊबकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन