{"_id":"40-197588","slug":"Unnao-197588-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद डाला था चेहरे में केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद डाला था चेहरे में केमिकल
Unnao
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। औरास थानाक्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे खंती में मिले अधेड़ के शव का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं, वहीं उसके चेहरे पर कोई केमिकल भी डाला गया है। पुलिस घटना की तफ्तीश जारी होने की बात कह रही है। मृतक के छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
औरास थानाक्षेत्र के बड़ादेव निवासी लखन सिंह उर्फ छुन्नू (46) गुरुवार शाम घर से निकला था। देर शाम तक उसे औरास कसबा में देखा गया था। वह रात को घर नहीं लौटा और शुक्रवार शाम उसका शव गांव के पास पांच सौ मीटर दूर बाबूखेड़ा गांव के पास पानी से भरी खंती में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकवाया, ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की। मृतक के छोटे भाई कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि उसे एक युवक पर संदेह है। उसके मुताबिक युवक व उसके भाई के बीच बिक्री की गई जमीन के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि उसने युवक को अभी नामित नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में कई गंभीर चोट और चेहरे पर कोई केमिकल डाले जाने की पुष्टि हुई है। औरास थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने शनिवार देर शाम फोन पर बताया कि इसी घटना की तफ्तीश कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।