फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   13 प्रतिशत इंदिरा आवासों की फीडिंग पर लगाई फटकार

13 प्रतिशत इंदिरा आवासों की फीडिंग पर लगाई फटकार

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। इंदिरा आवासों की आनलाइन फीडिंग में हीलाहवाली पर आयुक्त ग्राम विकास ने नाराजगी जताई है। पिछले माह तक मात्र 13 प्रतिशत फीडिंग होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में शत-प्रतिशत फीडिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले का इंदिरा आवासों का लक्ष्य 14923 है। आवास लगभग आवंटित हो चुके हैं। पहली किस्त के रूप में 35000 रुपये भी लाभार्थियों के खातों में पहुंच चुके हैं लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने फीडिंग कराने में रुचि नहीं दिखाई। परिणाम यह रहा कि वित्तीय वर्ष शुरू हुए 6 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मात्र 2295 आवासों की ही आनलाइन फीडिंग हो पाई है। यह कुल लक्ष्य का मात्र 13 प्रतिशत है। मामले से संबंधित रिपोर्ट जब आयुक्त ग्राम्य विकास तक पहुंची तो आनलाइन फीडिंग की खराब प्रगति देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत जिले के अधिकारियों को पत्र जारी किया। ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति में सुस्ती देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्थानीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह में 100 प्रतिशत पंजीकरण कर लिया जाए। यदि इस समयावधि में भी शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग न हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed