{"_id":"40-196535","slug":"Unnao-196535-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील
Unnao
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। विकास खंड के ग्राम ककरिहापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय अव्यवस्थाओं का शिकार है। शिक्षा सत्र शुरू हुए करीब दो माह का समय बीत गए, लेकिन मिड-डे मील योजना संचालित नहीं हो सकी है। बच्चों को बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था भी नहीं की गई है। विकास खंड के ग्राम ककरिहापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना पिछले शिक्षासत्र में की गई है। मौजूदा समय मेें इस विद्यालय में 50 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक रसोइया का चयन भी नहीं हो सका है। इसके अलावा यहां न तो अनाज मुहैया कराया जा रहा है और न ही कनवर्जन कास्ट। बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय की इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन