फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, छात्रा घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, छात्रा घायल

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को बालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि छात्रा घायल हो गई। सोहरामऊ कसबा में बच्चे को कार ने कुचल दिया तो आसीवन कसबा में सड़क पार कर रहे टेलर को ट्रक ने रौंद दिया। इसीतरह बांगरमऊ में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा लोडर की चपेट से घायल हो गया।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाददाता के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को सड़क पार कर रहे पुत्र की कार से कुचलकर मौत हो गई। पाठकपुर गांव निवासी शिवचंद्र शनिवार को दवा लेने सोहरामऊ कसबा गया था। उसके साथ उसका आठ साल का बेटा आदर्श भी था। कसबा में सड़क पार करते समय कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार को देख शिवचंद्र जल्दी से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान हाथ छूट गया और आदर्श कार की चपेट में आ गया। तेज टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से शिवचंद्र बेटे को इलाज के लिए लेकर जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मियागंज संवाददाता के अनुसार, आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज कसबा के मोहल्ला आतिशबाज निवासी आरिफ (25) पुत्र अजीज खां की मियागंज चौराहा पर कपड़ा सिलाई की दुकान है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे आरिफ को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली के गांव माखनखेड़ा गांव निवासी ब्रजेंद्र यादव की बेटी शुभी यादव (13) कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को वह साइकिल से अटवा गांव से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया।


सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत
उन्नाव। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए ट्रक चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार सुबह अजगैन थानाक्षेत्र में जगदीशपुर गांव के पास स्थित ढाबा पर चाय-नाश्ता करने के बाद सड़क किनारे खड़े बिहार प्रांत के छपरा जिले के मुड़ौरा निवासी ट्रक चालक विनोद राय (30), अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। क्लीनर सोमनाथ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार को विनोद की मौत हो गई। क्लीनर ने बताया कि बुधवार को वह सिलीगुड़ी से चाय लादकर इंदौर जा रहे थे। वह शुक्रवार को अजगैन थानाक्षेत्र पहुंचे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed