फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जागरूकता का संदेश फैलाएगी साइंस एक्सप्रेस

जागरूकता का संदेश फैलाएगी साइंस एक्सप्रेस

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जलवायु परिवर्तन , जैव-विविधता और अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइंस एक्सप्रेस मंगलवार दो सितंबर को उन्नाव आएगी। ट्रेन सुबह पांच बजे उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आ जाएगी। ट्रेन में आयोजित सचल प्रदर्शनी सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक खुलेगी। साइंस एक्सप्रेस चार सितंबर तक उन्नाव स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

16 वातानुकूलित कोच वाली साइंस एक्सप्रेस में सभी आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। ट्रेन में मौजूद साइंस कम्यूनिकेटर लोगों को विविध जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेंगे। बच्चों और युवाओं को भी प्रदर्शनी से काफी सीखने को मिलेगा। ट्रेन के आठ कोच में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा देश के जैव भौगोलिक क्षेत्रों में फैली विशाल जैव-विविधता को प्रदर्शित किया गया है। इसमें ट्रांस हिमालय, गंगा के मैदान, उत्तर पूर्व भारत, पश्चिमी घाट, रेगिस्तान, अर्ध शुष्क क्षेत्र, डेक्कन प्रायदीप आदि शामिल है। इन कोचोें में समुद्रीय, तटीय, वन्य, सूक्ष्म जीवाणु और कृषिक जैव-विविधता और उनसे जुड़े आजीविका व उनके संरक्षण संबंधी चुनौतियों को भी प्रदर्शित किया गया है। कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों के लिए एक कोच में किड्स जोन भी है। इस कोच में छात्रों को दिमागी कसरत कराने वाले और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने वाले गेम्स के साथ विज्ञान व गणित के मॉडल बनाने के अवसर मिलेंगे। एक कोच में जॉय आफ साइंस प्रयोगशाला बनाई गई है। इस प्रयोगशाला में छात्र विभिन्न प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से रोचक ढंग से जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, विज्ञान और गणित की अवधारणाओं को समझ सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया इस मौके पर डीआरएम के आने की संभावना है। सुबह 10 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed