फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चकबंदी में हेरफेर पर भड़का गुस्सा

चकबंदी में हेरफेर पर भड़का गुस्सा

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ के बरौकी गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल और कानूनगो द्वारा की जा रही गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का रुख देखकर फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विगत कई दिनों से बांगरमऊ के बरौकी गांव में चकबंदी चल रही है। प्रक्रिया के तहत कब्जा परिवर्तन का काम हो रहा है। गांव के गुरुप्रसाद, ओंकारनाथ, हेमराज, रामपाल, रमेश, वासुदेव आदि दर्जनों ग्रामीण सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। वह सभी कलेक्ट्रेट में घुसते ही नारेबाजी करने लगे। एक साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ देख कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। तुरन्त कोतवाली से पुलिसबल कलेक्ट्रेट पहुंच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया। बताया कि लेखपाल शिवपाल सिंह व कानूनगो श्रवण कुमार सैनी सही नाप नहीं कर रहे हैं। अधिक रकबा वाले को कम दे रहे हैं जबकि जिसका रकबा कम है उसे ज्यादा दे रहे हैं। चकबंदी प्रक्रिया में जमकर पैसे का खेल चल रहा है। चकबंदी प्रक्रिया में शामिल अधिकारी, कर्मचारी गैरकानूनी हथकंडे अपना रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से दूसरी टीम गठित कर मौके की नाप इन्द्राज व नक्शे के अनुसार कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में हीरालाल, श्यामसुंदर, महिपाल सिंह, अमित कुमार, सुदामा, वासुदेव, संजय कुमार, चन्द्र प्रकाश, सुरेश चन्द्र, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed