{"_id":"40-190659","slug":"Unnao-190659-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में युवक को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिरी के शक में युवक को मार दी गोली
Unnao
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। पुलिस को मुखबिरी करने के शक में युवक ने व्यापारी की पिटाई के बाद गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बजरहा खेड़ा गांव निवासी राहुल (30) की गांव के बाहर चौराहा पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पास में ही इसी गांव के रहने वाले विनोद की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार देर शाम विनोद, राहुल से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर विनोद उसकी दुकान पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। खुद का बचाव करते हुए राहुल गांव की तरफ भागा तो विनोद ने पीछा किया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली राहुल के दाहिने हाथ में लगी। गोली लगते ही विनोद वहां से भाग निकला। राहुल को परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। अचलगंज थानाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनसेट......
यह थी खुन्नस
उन्नाव। करीब चार महीने पहले विनोद के परिवार में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसपर पुलिस ने ट्रैक्टर को रोक कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। विनोद को शक था कि राहुल ने ही पुलिस को सूचना दी थी।