{"_id":"40-190573","slug":"Unnao-190573-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ 76 लाख से डौंडियाखेड़ा की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ 76 लाख से डौंडियाखेड़ा की बदलेगी तस्वीर
Unnao
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एक हजार टन सोने के खजाने को लेकर विश्व में चर्चा का केंद्र बने डौंडियाखेड़ा को अब जल्द ही पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा। डौंडियाखेड़ा में गंगा नदी पर घाट के निर्माण व किला परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग की ओर से दो करोड़ 76 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
पर्यटन विभाग की पर्यटक अवस्थापना सुविधा परियोजना के तहत प्राचीन स्थल डौंडियाखेड़ा में गंगा नदी पर घाट का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए उप्र राज्य पर्यटन विभाग की ओर से कुल 2 करोड़ 76 लाख का बजट अवमुक्त किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए बजट से डौंडियाखेड़ा में गंगा तट पर श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए पक्के घाट के निर्माण के साथ ही किला परिसर का सौंदर्यीकरण का भी कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही डौंडियाखेड़ा किले के पास महिलाओं के लिए चेंज रूम, वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन स्थल, दुकानों का निर्माण, जलापूर्ति के लिए वाटर टैंक तथा ट्यूबवेल का निर्माण भी कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से डौंडियाखेड़ा में स्वीकृत किए गए कार्य उप्र आवास एवं विकास परिषद की ओर से कराए जाएंगे। डौंडियाखेड़ा किले तक पर्यटकों को आने जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए डौंडियाखेड़ा से प्राचीन शिव मंदिर एवं घाट तक सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। वहीं डौंडियाखेड़ा गांव हेतु विद्युतीकरण का भी कार्य विद्युत विभाग की ओर से कराया जाएगा।