फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   फैक्ट्री से चमड़ा चोरी करने वाले धरे गए

फैक्ट्री से चमड़ा चोरी करने वाले धरे गए

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। फैक्ट्री में घुसकर कीमती चमड़े के बंडल चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर अब तक बीस लाख से अधिक का माल पार कर चुके हैं। कई बार चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरा लगवाया था। कैमरे की फुटेज से पुलिस चोरों तक पहुंच पाई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर स्थित सदफ टेनरी में कई महीनों से कोई चोर तैयार चमड़े के बंडल पार कर रहा था। शक होने पर कानपुर के चमनगंज निवासी फैक्ट्री के मैनेजर असलम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए फैक्ट्री में सीसी टीवी कैमरा लगवाया। रविवार रात को फैक्ट्री से करीब 10 लाख कीमत के 42 बंडल चोरी हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक हाथ में तमंचा लिए फैक्ट्री में घुसते हुए और तीन अन्य साथियों के साथ कई बार चमड़े के बंडल लेकर निकलते हुए नजर आया। पुलिस ने चोरों की फोटो निकलवाई और उसके आधार पर पहचान कर बुधवार सुबह चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों में दौलतखेड़ा गांव निवासी राजू साहू, तुली सिंह, अरविंद यादव और गोविंद राठौर शामिल हैं। राजू ने बताया कि वह लोग रात के समय लाइट चले जाने के बाद दीवार फांदकर एक रोशनदान से फैक्ट्री में घुसते थे। इसके बाद फैक्ट्री के गोदाम में रखा कीमती चमड़ा चोरी करते थे। फैक्ट्री मैनेजर असलम के मुताबिक रविवार को चोरी किए गए चमडे़ की कीमत दस लाख से अधिक है। पुलिस चोरी में शामिल रहे अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


छुड़ाने में लगे रहे नेता व खबरनवीस
उन्नाव। पकड़े गए चोरों को छुड़ाने के लिए सत्ता दल से कई लोग और कुछ खबर नवीशों ने पुलिस पर दबाव बनाया। पहले तो उन्होंने चोरों को शरीफ बताते हुए पुलिस पर फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। लेकिन पुुलिस किसी के दबाव में नहीं आई। पैरवी करने वाले लोगों को कोतवाली ने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज दिखाई तो उनके चेहरे उतर गए। वह बोले कि अगर गलती की है और उसका प्रमाण भी है तो सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed