फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दिल्ली की टीम ने मारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा

दिल्ली की टीम ने मारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दिल्ली से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी अनियमितता पकड़ी। आकाशगंगा व सुधीर बाजपेई अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड संबंधित प्रपत्र अधूरे मिले। साथ ही सुधीर बाजपेई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीज को भर्ती करने की व्यवस्था न होने के बाद भी पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड होता मिला। इस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे के साथ शहर के शाहगंज स्थित डॉ. सुधीर बाजपेई अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। टीम ने सबसे पहले अल्ट्रासाउंड संबंधी प्रपत्र व पिछले दो वर्ष के रिकार्ड दिखाने को कहे। सेंटर संचालक डॉ. सुधीर बाजपेई दो वर्ष के रिकार्ड नहीं दिखा सके। वहीं उनके प्रपत्र भी पूरे नहीं थे। साथ ही मरीज को भर्ती करने की जगह न होने के बाद भी पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड करने पर टीम ने मशीन सीज कर दी। केंद्रीय टीम ने बताया कि डॉ. सुधीर बाजपेई के जांच केंद्र पर पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। टीम ने बताया कि यह मशीन वहीं प्रयोग की जा सकती है जहां मरीज को भर्ती करने की व्यवस्था हो। आकाशगंगा में भी टीम को अल्ट्रासाउंड संबधी प्रपत्र पूरे नहीं मिले। साथ ही आकाशगंगा जांच केंद्र पर फार्म एफ पर डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं मिले। यहां पर भी अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई केंद्रीय टीम में कंसल्टेंट भारत सरकार डॉ. अनीसुररहमान, डॉ. इंद्रजीत धनकर सर्जन पानीपत, डॉ. पुष्पा बिष्नोई सर्जन गुड़गांव व रमाधार संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण शामिल रहे।
विज्ञापन


आशा व एएनएम के रेफरल पर होते मिले अल्ट्रासाउंड
उन्नाव। आकाशगंगा जांच केंद्र में टीम को आशा बहू व एएनएम के रेफरल (रेफर करने वाले पेपर) पर अल्ट्रासाउंड होते मिले। बताया जा रहा है कि जांच फीस में 30 फीसदी कमीशन के फेर में आशा बहू और एएनएम गर्भवती को जबरन जांच के लिए यहां भेज रही थीं। केंद्रीय टीम ने डीएम को एक रिपोर्ट भेजी है। डीएम की ओर से आशा बहू व एएनएम को नोटिस भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed