{"_id":"40-183725","slug":"Unnao-183725-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 20 हजार लूटे
Unnao
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज/उन्नाव। बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हसनगंज थानाक्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव निवासी किसान टीकाराम ने गुरुवार को हसनगंज कसबा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से अपने केसीसी खाते से 70 हजार रुपये निकाले थे। बैंक में साथ आए गांव के ही व्यक्ति को पूर्व में उधार लिए गए 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद 20 हजार रुपये जेब में रखकर साइकिल से घर लौट रहा था। हसनगंज-बीबीपुर चिरियारी संपर्क मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने टीकाराम की साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। तमंचे के बलपर पीटा और 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने हसनगंज थाने में तहरीर दी है। हसनगंज थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी लूट की घटना से इनकार करते हुए आपसी विवाद में मारपीट होने की बात कह रहे हैं।
फैक्ट्री कर्मी से तीन हजार लूटे
उन्नाव। घर जा रहे फैक्ट्री कर्मी को बदमाशों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये लूट लिए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव निवासी धीरेंद्र पाल पुत्र स्व. गणेशी दहीचौकी स्थित फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार देर शाम वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग के पास चार-पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर तीन हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।