{"_id":"6aa84d68d4e57ac98702701d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157602-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3.84 करोड़ से बनेंगे तीन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3.84 करोड़ से बनेंगे तीन पुल
विज्ञापन
फोटो-2-सुरौली संपर्क मार्ग में शारदा नहर पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया। स्रोत: ग्रामीण।
उन्नाव। सदर और सफीपुर तहसील में पड़ने वाली तीन जर्जर पुलियों के स्थान पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 3.84 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। ये पुल सदर और सफीपुर क्षेत्र में बनेंगे।
शासन ने सफीपुर-मियागंज मार्ग के किमी 15 पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नए पुल के लिए 1.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए 27.15 लाख जारी कर दिए हैं। इसके अलावा सुरौली संपर्क मार्ग के किमी-3 में शारदा नहर पर बनी पुलिया के स्थान पर पुल निर्माण के लिए 99.29 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 19.86 लाख दिए हैं।
सदर तहसील के रऊ पूरा निस्पंसारी से धौकलखेड़ा होते हुए पवई संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 1.28 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 25.71 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहरिवार ने बताया कि अभी तक इन दोनों जगहों पर पुलिया बनी हुई है। जो काफी जर्जर व संकरी है। इस कारण यहां पर वाहन सवारों को निकलने में परेशानी होती है। इसके लिए पूर्व में पुल निर्माण को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसे अब शासन से मंजूरी मिल गई है। इन पुलों के बन जाने से करीब 70 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।