फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अब शहर में खुलेंगी दो नई अरबन पीएचसी

अब शहर में खुलेंगी दो नई अरबन पीएचसी

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के पुरानी बाजार में संचालित अरबन हेल्थ सेंटर को अब अपग्रेड कर उसे अरबन पीएचसी का रूप दिया जाएगा। अरबन हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करने के साथ ही शहर में एक नए अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही स्टाफ नर्स व एएनएम की तैनाती की जाएगी। अरबन पीएचसी खोलने के निर्देश महानिदेशक परिवार कल्याण की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महानिदेशक परिवार कल्याण ने नगर क्षेत्र में दो अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कराने के निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए शहर की मलिन बस्ती में पहले से संचालित एक अरबन हेल्थ सेंटर को अपग्रेड किया जाए। अरबन हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर उसे अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रूप दिया जाए। वहीं दूसरी पीएचसी के लिए नई जगह का चयन किया जाए और उसका जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। नगर क्षेत्र में खुलने वाली अरबन पीएचसी में मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तरह की इलाज की 24 घंटे सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अरबन पीएचसी पर तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स और 14 एएनएम की तैनाती होगी।
विज्ञापन


बजट जारी होने के बाद निर्माण होगा
सीएमओ डॉ. ताराचंद्र ने बताया कि उन्हें अरबन पीएचसी के निर्माण के निर्देश मिले हैं। निर्देश मिलने के साथ ही जब बजट जारी किया जाएगा तभी निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम में लागू होगी नवीन बैंकिंग व्यवस्था
उन्नाव। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में अब नवीन बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत हर कार्यक्रम के अलग-अलग खुलने वाले खातों को एक ही खाते से जोड़ दिया जाएगा। वित्त नियंत्रण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि राज्य स्वास्थ्य समिति, जिला स्वास्थ्य समिति एवं ब्लाक सीएचसी व पीएचसी लेवल पर नवीन बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। नवीन बैंकिंग व्यवस्था के तहत ग्रुप एकाउंट व लिंक सब एकाउंट में खुले खातों को नवीन फ्लैक्सीपूल के तहत रिअरेंज किए जाए। वहीं ब्लाक स्तर पर खुले आरसीएच फ्लैक्सीपूल के अतिरिक्त सभी बैंक खातों को बंदकर उनकी धनराशियां आरसीएच फ्लैक्सीपूल में स्थानांतरित कर दी जाए और खाते का नाम एनएचएम एकाउंट रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed