फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पचास अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए

पचास अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज। डीएम के कड़े निर्देशों के बाद राशनकार्डों के सत्यापन में तेजी दिखने लगी है। रविवार को भी एडीओ पंचायत के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने ग्राम मसवासी और उसके मजरों में पहुंचकर कार्डों का सत्यापन किया। इस दौरान पचास अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने 15 दिन के अंदर राशनकार्डों का सत्यापन न करने वाले कर्मचारियों और कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आदेश जारी होते ही विकासखंड सिकन्दरपुर करन के सहायक खंड विकास अधिकारी हीरालाल एक दर्जन कर्मचारियों के साथ मसवासी व उसके मजरे बाबाखेड़ा, खंजीखेड़ा, दुर्जनखेड़ा और दर्शनखेड़ा आदि गांवों में जाकर राशनकार्डों का सत्यापन किया। कार्डधारकों के घरों में जाकर जमीनी हकीकत परखी। जांच में करीब पचास लोगों के राशन कार्ड बोगस निकले। इस पर उनके नाम खारिज कर गरीबी रेखा से नीचे के ग्रामीणों का चयन किया। इस दौरान एडीओ पंचायत हीरालाल के अलावा तकनीकी सहायक अरविंद कुमार, जवाहर मिश्र, अरुण शुक्ला, अमित शुक्ला, सत्य नारायण, दिनेश, प्रमेन्द्र सहित ग्राम प्रधान कुसुमपाल, ओमप्रकाश कोटेदार व कुंवर बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed