फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सीएम ने किया विकास का वादा

सीएम ने किया विकास का वादा

Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ/ हसनगंज। कन्नौज का दौरा कर लखनऊ लौट रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याएं बताईं। मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष ने 3 करोड़ लागत की कार्ययोजना की फाइल दी। सीएम ने लोगों से विकास का वादा किया।
विज्ञापन

पत्नी डिंपल यादव के साथ उनके संसदीय क्षेत्र कन्नौैज का दौराकर लखनऊ लौट रहे सीएम अखिलेश यादव का बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर बांगरमऊ कसबा के पास मदारनगर में वकील अहमद सहित करीब एक सैकड़ा लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। लखनऊ रोड मोड़ पर सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मुन्ना अलवी और बांगरमऊ विधायक बदलू खां के पुत्र डॉ. लियाकत ने समर्थकों सहित स्वागत किया। इस दौरान कार में कन्नौज सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। मगर स्वागत के दौरान भीड़ के चलते कार से नहीं उतरीं।
विज्ञापन

मोहान कसबा तिराहा पर नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनवर सिद्धीकी, तहसील प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, नीरज तिवारी, मो. मजहर, रजनीश सहित सैकड़ों लोगों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने मोहान कसबा में नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, मार्ग प्रकाश के लिए 50 लाख, नगरी सड़क योजना के तहत 50 लाख, इंटरलाकिंग मार्गों के लिए 50 लाख, जालेश्वर मंदिर के मार्ग के लिए 50 लाख रुपये की कार्यायोजना स्वीकृत के लिए फाइल सीएम को दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मशहूर शायर और स्वतंत्रा संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी के नाम पर गेस्टहाउस का निर्माण कराए जाने की भी मांग की। सीएम ने कार्य योजना को स्वीकृति का आश्वासन दिया है।

सीएम की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए एसडीएम शेरी, सीओ चरनजीत सिंह, पुरवा कोतवाली प्रभारी अशोक यादव, अजगैन थानाध्यक्ष अनूप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed