{"_id":"40-167502","slug":"Unnao-167502-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप, दोपहर में बादलों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप, दोपहर में बादलों ने डाला डेरा
Unnao
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मंगलवार सुबह धूप निकली तो लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर में अचानक फिर बादलों से आसमान पट गया। इसके बाद सूर्यदेवता की बादलों से लुकाछिपी चालू हो गई। धूप की आवाजाही से लोगों को ठंड से दो-चार होना पड़ा। गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
मंगलवार भोरपहर जबरदस्त कोहरा दिखा। इसके बाद सुबह 8 बजे बादल छंट गए। सूरज बादलों की ओट से बाहर आया तो धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे। धूप सेंकने के लिए लोग घरों की छतों व सड़कों पर निकल आए। निराला पार्क में भी चहल-पहल बढ़ गई। लेकिन जैसे ही 11 बजे वैसे ही फिर तेज पूर्वी हवाएं चलने लगीं। इसके चलते बादल उमड़ पड़े और देखते ही देखते पूरा आसमान बादलों से पट गया। तेज धूप निकलने से राहत महसूस कर रहे लोगों को उस समय बड़ा झटका लगा जब बादलों के आ जाने से सूरज बाहर नहीं निकल सका। पूर्वी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई जिससे फिर लोगों को कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर होना पड़ा। इसके बाद शाम तक सूरज की बादलों की ओट से लुकाछिपी चलती रही। सूर्यास्त के समय फिर पूरी तरह से बादल छा गए। हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।