फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बेबी कल होंगे हाथी पर सवार

बेबी कल होंगे हाथी पर सवार

Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आखिरकार पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार सिंह बेबी ने हाथी पर सवारी करने का मन बना लिया। बेबी 18 जनवरी को बाकायदा बसपा में शामिल हो जाएंगे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे बेबी बसपा में जा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी रथ लोकसभा तक पहुंचाने के लिए बसपा के राज्यसभा सदस्य व उन्नाव लोकसभा सीट से प्रत्याशी ब्रजेश पाठक कांग्रेस के किले में लगातार सेंधमारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मोहान विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके रामखेलावन पासी को बसपा में शामिल किया था। इसके बाद मियागंज के जिला पंचायत सदस्य सुजाउर्रहमान सफवी को बसपा में शामिल किया। रामखेलावन व सफवी का अपने इलाकों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा भी हाल के कुछ महीनों में कई लोग बसपा में शामिल हुए हैं। पिछले महीने जब पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार सिंह बेबी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया तो कयास लगाए जा रहे थे वह बसपा में ही जा रहे हैं। खरमास होने के कारण बसपा में उनके शामिल होने में देर हुई।अशोक कुमार सिंह बेबी को बसपा में शामिल कराने के लिए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी 18 जनवरी को सिविल लाइंस स्थित बांगरमऊ हाउस पहुंचेंगे। दोपहर बाद एक बजे होने वाले कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed