फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आई सहालग, गैस के लिए मारामारी

आई सहालग, गैस के लिए मारामारी

Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। खरमास समाप्त होने के बाद सहालग की आहट के साथ भीषण ठंड से इन दिनों घरेलू गैस की मांग अधिक बढ़ गई है। इस वजह से कुकिंग गैस के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शहर की लगभग सभी गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगने लगी है। उधर, गैस एजेंसी मालिक समस्या का कारण मांग के अनुरूप लोड न मिलना बता रहे हैं।
विज्ञापन

18 जनवरी से सहालग का दौर शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से भी घरेलू गैस की मंग काफी बढ़ गई है। जिन घरों में कोई मांगलिक कार्यक्रम है, वहां लोग गैस सिलेंडर का जुगाड़ करने के प्रयास में लग गए हैं। उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर जम जाते हैं और एक सिलेंडर के लिए दो-दो दिन तक लाइन में लगते हैं। पहले एक दिन लोग लाइन में लगकर पर्ची कटवाते हैं और फिर कहीं जाकर दूसरे दिन सिलेंडर मिल पाता है। मोती नगर निवासी शैलेंद्र ने बताया उनका कनेक्शन शहर की एचपी गैस एजेंसी में है। उनको गैस लिए हुए एक माह से ऊपर हो गया है। वह गैस लेने के लिए एजेंसी पहुंचे तो बताया गया अभी गैस नहीं मिल पाएगी। एक अन्य उपभोक्ता दिवाकर द्विवेदी ने बताया उन्होंने सोमवार को गैस पर्ची ली थी। इसके बाद दो दिन तक गैस नहीं मिल पाई थी। बड़ी मुश्किलों से आज गैस मिली है, जबकि ब्लैक में लेने वालों को तुरंत गैस मिल रही है। उपभोक्ता सरला ने कहा घर में गैस नहीं है और एजेंसी वाले तीन दिन से यही बता रहे हैं कि लोड नहीं आ रहा है। आज उम्मीद है कि गैस मिलेगी।
विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी के जितेंद्र सिंह ने बताया रोज एक लोड आता था लेकिन चार दिन के बाद 395 सिलेंडरों का लोड आया है। एक सप्ताह से प्लांट में गड़बड़ी होने से पर्याप्त गैस नहीं मिल रही है। जैसे ही व्यवस्था ठीक होगी सभी को गैस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ बीएस नेगी ने कहा रसोई गैस न मिलने की शिकायत मिली है। कुछ गैस एजेंसियों से जवाब मांगा गया है। यदि कृत्रिम किल्लत पैदा की गई तो एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed