फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गुरु जी को लगती है ठंड

गुरु जी को लगती है ठंड

Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
सीन- एक विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय भारत मिलाप ऊंटसार, नगर क्षेत्र
विज्ञापन

समय- सुबह 11.30 बजे नगर क्षेत्र के मोहल्ला भरत मिलाप स्थित प्राथमिक विद्यालय ऊंटसार में बुधवार सुबह 11.30 बजे ताला लटक रहा था। अगल-बगल के लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला आज कोई विद्यालय खोलने ही नहीं आया। सीन- दो
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय भरत मिलाप दोपरापुर, नगर क्षेत्र समय- सुबह 11.40
नगर क्षेत्र के मोहल्ला भरत मिलाप के दोपरापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी ताला सुबह 11.40 तक नहीं खुल पाया था। सीन- ती विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय, अजीजनगर , विकासखंड- औरास समय- दोपहर 12.30विकासखंड औरास के गांव अजीजनगर में खुले प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 12.30 बजे ताला लटक रहा था। रिपोर्टर जब स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने बताया सुबह से कोई नहीं आया।
विज्ञापन

सीन- चार विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय खड़वल, विकासखंड - औरास।समय - दोपहर 12.40 बजे औरास विकासखंड के गांव खड़वल का भी यही हाल रहा। यहां के प्राथमिक विद्यालय का भी ताला दोपहर 12.40 तक नहीं खुला। ‘अंतर पट में खोजिए छिपा हुआ है खोट, मिल जाएगी आपको बिल्कुल सत्य रिपोर्ट’। हास्य रस के धुरंधर कवि काका हाथरसी की यह लाइनें बेसिक शिक्षा विभाग के टीचरों पर इन दिनों सटीक बैठ रही हैं। ठंड के नाम पर बच्चों के साथ टीचर 25 दिन से घर में छुट्टी मना रहे हैं। और तो और टीचरों ने खुद डीएम से मुलाकात कर ठंड नाम पर छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़वा ली। लेकिन डीएम ने भी एक शर्त रख दी। शर्त यह है बच्चों की तो छुट्टी रहेगी पर टीचरों को स्कूल आना होगा। टीचर वहां तो हां बोलकर निकल लिए पर डीएम के आदेश की पहले ही दिन ज्यादातर टीचरों ने धज्जियां उड़ा दी। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे शहर क्षेत्र के स्कूलों पर पूरे दिन ताला लटकता रहा। डीएम विजय किरन आनंद ने 13 जनवरी को आदेश जारी किया था 20 जनवरी तक इंटर तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। यानी छात्रों की छुट्टी लेकिन 15 जनवरी से परिषदीय विद्यालय निर्धारित समय से खुलेंगे। टीचर स्कूल जाकर पेंडिंग कार्य निपटाएंगे। परिषदीय विद्यालयों की रंगाई पुताई अभी बाकी है। कई नए विद्यालयों में हैंडपंप लगना है। साथ ही एमडीएम को भी सूचनाएं भेजी जानी है। पांच दिन की छुट्टी में पेंडिंग काम निपटाने के लिए टीचर्स को विद्यालय जाना था। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के कई परिषदीय विद्यालय बुधवार को बंद रहे। नगर क्षेत्र के मोहल्ला बाबूगंज में खुले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला खुला मिला। यहां मौजूद टीचर अपना पेंडिंग काम निपटा रही थीं। कुछ अन्य स्कूलों में प्रधान टीचरों और टीचरों ने डीएम के आदेश पर काम किया। बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया यह तो डीएम के आदेश की अवहेलना है। जिले के जो भी विद्यालय बंद पाए गए हैं वहां के टीचर्स का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। नगर शिक्षाधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया विद्यालयों के निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई थी। बंद विद्यालयों की सूची बनाई जा रही है। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed