फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   किशोरी ने दी जान, फांसी पर लटका मिला शव

किशोरी ने दी जान, फांसी पर लटका मिला शव

Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला बुधवारी में एक किशोरी का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने देर रात आत्महत्या की। हालांकि वह घटना की वजह नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के अंडर गारमेंट से एक मोबाइल फोन मिला। मौत से पहले किशोरी ने मोबाइल से किससे बात की पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बुधवारी निवासी राधेलाल गुप्ता की बेटी पिंकी (17) का शव देर रात घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक पिंकी ने आत्महत्या की है। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। उनका कहना है कि घर में किसी से झगड़ा या विवाद नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के अंडर गारमेंट से एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल से रविवार शाम 6.40 बजे आखिरी बार बात हुई है। पिंकी और फोन करने वाले के बीच काफी देर बातचीत हुई। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि फोन करने वाला कौन था और उसके और पिंकी के बीच हुई बातचीत तो आत्महत्या की वजह नहीं है। कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि तफ्तीश चल रही है अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

नहर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
बिछिया। अजगैन थानाक्षेत्र में एक किशोरी का शव नहर में मिला। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या कर नहर में फेंक दिया गया है। अजगैन थानाक्षेत्र में बंदरहा गांव के पास सोमवार सुबह लोगों नहर में एक किशोरी का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की उम्र करीब 14 साल है और शरीर पर सिर्फ सफेद टी-शर्ट है। पुलिस के मुताबिक संभव है कि किशोरी शौच के समय नहर में गिरने से उसकी मौत हुई हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने से उसकी पहचान मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed