फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   साहब! ठंड में वर्दी तो दे देते

साहब! ठंड में वर्दी तो दे देते

Sun, 12 Jan 2014 05:47 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 12 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के कर्मचारियों को बजट होने के बाद भी अभी तक शीतकालीन वर्दी नहीं दी गई है। कर्मचारियों ने कई बार वर्दी के लिए डीएम से शिकायत की उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं निर्माण खंड के कर्मचारियों को पिछले साल गर्मी में वर्दी देने को बजट जारी किया गया था। गर्मी बीती, ठंड बीतने को है लेकिन अब तक वर्दी नहीं मिली।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड में मिलाकर 70 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को सरकार सीजन के हिसाब से वर्दी देती है। शीतकालीन मौसम में एक कर्मचारी की वर्दी के लिए 1100 रुपये तथा ग्रीष्म कालीन ड्रेस का 650 रुपये आता है। यह ड्रेस कर्मचारियों को हर तीन साल में दी जाती है। ड्रेस के लिए बजट अलग से न भेजकर सरकार वार्षिक बजट में ही भेज देती है। पैसा समय से आने के बाद भी कर्मचारियों को समय से ड्रेस नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

नवंबर माह में राजकीय परिवहन चालक संघ ने ड्रेस न मिलने पर ज्ञापन डीएम को दिया था। उसके बाद भी कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि निर्माणखंड में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रीष्म कालीन वर्दी अभी तक नहीं मिल पाई है। सर्दी का मौसम भी धीरे-धीरे निकलता जा रहा है, लेकिन ड्रेस के लिए अभी भी प्रांतीय खंड के कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। चालक संघ के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण अवस्थी का कहना है कि कई बार प्रांतीय खंड व निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंताओं से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं प्रांतीय खंड के अधिशाषी अधिकारी हरिशंकर यादव ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता हो चुकी है जल्द ही वर्दी उन्हें दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed