{"_id":"40-156178","slug":"Unnao-156178-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण भंडार के साथ नालंदा जैसी सभ्यता भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण भंडार के साथ नालंदा जैसी सभ्यता भी मिलेगी
Unnao
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौंडियाखेड़ा। संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने कहा कि 16 फीट से नीचे खुदाई शुरू होगी तो स्वर्ण भंडार के साथ ही नालंदा जैसी सभ्यता होने के भी प्रमाण मिल जाएंगे। स्वामी ओम जी मंगलवार की शाम बक्सर आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों कम से कम इस मुद्दे पर एक साथ आ जाएं और उन्हें एक घंटे का समय दे दें। हम दोनों पार्टियों को अपना मंतव्य बता देंगे। इस समय बिना मतलब की बहस छिड़ी है। कांग्रेसी स्वर्ण भंडार निकलने पर शक जता रहे हैं तो भाजपाई स्वर्ण भंडार निकलने की बात कह रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि अब जब डौंडिया खेड़ा में सोना निकल जाएगा उसके बाद ही फतेहपुर, कानपुर में स्वर्ण भंडार के बारे में बताएंगे। स्वामी ओम जी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई आ जाएं तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन