{"_id":"40-107378","slug":"Unnao-107378-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का पहला दूध शिशु के लिए अमृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का पहला दूध शिशु के लिए अमृत
Unnao
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आवास विकास कालोनी स्थित बाल पुष्टाहार परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को बाल स्वास्थ्य पोषण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीपीओे ने मां और बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारियां दीं। इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
सीडीपीओ मालती साहनी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सुपरवाइजरों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इन्हें अच्छी तरह से लागू किए जाने की नसीहत भी दी। कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ्य शिशु को जन्म दे सकती है, इसके लिए जरूरी है कि गर्भधात्री को पोषाहार और टीकाकरण की जानकारी दी जाए। बताया कि गर्भधात्री महिलाओं को आयरन और कैल्शियम रिच डायट लेनी चाहिए। इसके लिए हरी सब्जी, पालक, दूध सहित पोषक आहार लेना चाहिए। इसके अलावा समय समय पर टिटनेस का टीका भी लगवाना चाहिए। बताया कि प्रसव के एक घंटे के भीतर ही शिशु को मां का पहला दूध कोलस्ट्रम जरूर पिलाना चाहिए, क्याेंकि कोलस्ट्रम में कैल्श्यिम, शिशु की ग्रोथ के लिए सभी आवश्यक तत्व और रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। टीकों की जानकारी देते हुए कार्यकत्रियों को नसीहत दी कि कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। कार्यक्रम में उनके अलावा सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी अपनी सफलता की कहानी बताई। इस मौके पर सभी 180 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सुपरवाइजर मौजूद रहीं।