फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सॉस फैक्टरी पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने जड़ा ताला

सॉस फैक्टरी पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने जड़ा ताला

Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सॉस फैक्टरी पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने जड़ा ताला
उन्नाव। मगरवारा स्थित सॉस बनाने वाली जैन फूड प्रोडक्ट के मुख्य गेट पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने अपना ताला लगा दिया है। टीम के आने की भनक लगने पर फैक्टरी स्टाफ पहले से ही गेट बंद करके चला गया था। जब फैक्टरी के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो विभागीय अधिकारियों ने अपनी सील लगाते हुए ताला डाल दिया। इसके अलावा एक किराने की दुकान से तेल, बूंदी आदि खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन



खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मगरवारा स्थित जैन फूड प्रोडक्ट फैक्टरी पहुंची। फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला देख अधिकारियों ने कर्मचारियों को बुलाया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी फैक्टरी का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। मालिक ने खुद के बाहर होने का बहाना बनाया। इस पर अभिहित अधिकारी ने मुख्य गेट पर अपना ताला जड़ते हुए सील लगा दी।
विज्ञापन


बताया कि अब फैक्टरी का ताला कारोबारी व उनकी उपस्थिति में ही खुलेगा। तब जांच होगी। यहां से टीम निकलकर घनश्यामखेड़ा पहुंची। जहां पर प्रमोद कुमार की किराने की दुकान में जांच पड़ताल की। दुकान से तेल, बूंदी व कचरी का नमूना लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल, विवेक कुमार, रामनरेश व कृपाशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मगरवारा स्थित फैक्टरी में होता था सॉस का निर्माण
-टीम के आने की भनक लगते ही स्टाफ ने बंद कर दी फैक्टरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed