फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आग लगने से घर स्वाहा, हजारों की गृहस्थी खाक

आग लगने से घर स्वाहा, हजारों की गृहस्थी खाक

Wed, 18 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से घर स्वाहा, हजारों की गृहस्थी खाक
आग से घर और हजारों की गृहस्थी राख
विज्ञापन


उन्नाव। नवाबगंज कस्बे के पछियांव मोहल्ले में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते, सारी संपत्ति जलकर राख हो गई।


पछियांव मोहल्ला आजादनगर निवासी संतराम पुत्र स्वर्गीय रामदत्त का मकान है। पीड़ित के अनुसार वह मंगलवार को फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए गया था। पत्नी जानवरों को चराने खेत पर गई हुई थी। इसी बीच अचानक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन



घर में आग की लपटें देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे सूचना दी गई। तब तक आग की लपटों ने घर को घेर लिया। थोड़ी ही देर में गृहस्थी स्वाहा हो गई। संतराम के अनुसार वह घर पर टेलरी का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलाई की चार मशीनों के अलावा ग्राहकों के कपड़े, दस हजार नगद, जेवर और राशन सहित पूरी गृहस्थी राख हो गई। लेखपाल ने पीड़ित के घर आग से हुए नुकसान का आकलन किया।


- लेखपाल ने पीड़ित को महज चार हजार रुपये दिलाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed