फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   91 objections given regarding board examination centers

Unnao News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर दी गई 91 आपत्तियां

Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
91 objections given regarding board examination centers
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज से केंद्रों का निर्धारण होने के बाद अलग-अलग केंद्रों से 91 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय पहुंची हैं।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक 38 आपत्तियां परीक्षा केंद्र निर्धारण की हैं। जनपदीय परीक्षा समिति डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर इन समस्याओं का निस्तारण करेगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 113 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। 23 नवंबर को सूची आने के बाद जिन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है उनसे आपत्तियां मांगी गईं थीं।
केंद्र प्रभारियों की ओर से बताई गईं समस्याओं में सबसे अधिक 38 शिकायतें परीक्षा केंद्र निर्धारण की हैं। इसमें कई केंद्र ऐसे हैं जिनमें सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन उन्हें केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कई अन्य प्रधानाचार्यों ने केंद्र न बनाए जाने का भी प्रार्थनापत्र दिया है। परिक्षार्थियों का आवंटन कम करने के लिए 23 लोगों ने आवेदन किया है।
परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी की 20, परीक्षा केंद्र निरस्त करने के लिए नौ और पारस्परिक आवंटन की एक शिकायत आई है। प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों का डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय परीक्षा समिति विचार विमर्श कर निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए टीम गठित है। इसी सप्ताह निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed