फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   85 electricity connections disconnected in checking campaign

Unnao News: चेकिंग अभियान में काटे गए 85 बिजली कनेक्शन

Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
85 electricity connections disconnected in checking campaign
उन्नाव। बिजली विभाग ने लगातार दूसरे दिन चेकिंग अभियान चलाया। सरोसी एवं अतहा में एसडीओ कुंदन रोड जय प्रकाश ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। 174 परिसरों की जांच की गई। 10.5 लाख के 85 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 51 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराकर 2.32 लाख रुपये का राजस्व जमा किया। अभियान के दौरान 35 गलत बिलों का संशोधन किया गया। तीन मामले बिजली चोरी के पाए गए। इन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, अजगैन व सोहरामऊ कस्बे में उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप एवं अवर अभियंता विष्णु शुक्ला के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 61 बकायेदारों के तार उतरवाए गए। 48 उपभोक्ताओं का 7.56 लाख बकाये में से 3.2 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराया गया। चेकिंग के दौरान 11 कनेक्शन घरेलू से वाणिज्य प्रयोग करते पाए गए। तीन खराब मीटर बदले गए। तीन ही मीटर में स्टोर रीडिंग पाई गई। (संवाद)
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed