{"_id":"5c8aa6e8bdec2214305bc304","slug":"81552590568-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 4778 बच्चों में जगाई जा रही गणित विषय की ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 4778 बच्चों में जगाई जा रही गणित विषय की ललक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राएं अब गणित विषय में दक्ष होंगे। शिक्षा कायाकल्प कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं। एक महीने में बच्चों के अंदर इसके प्रति कितनी जागरूकता आई इसकी रिपोर्ट भी शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।
प्राथमिक स्कूलों में गणित विषय के प्रति बच्चों की रुचि कम देख बेसिक शिक्षा निदेशक ने स्कूलों में दस दिवसीय ‘शिक्षा कायाकल्प’ ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें अभी कुल 2305 प्राथमिक स्कूलों के 1806 प्राथमिक स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों के दो दो शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब यह शिक्षक इन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 4778 छात्र छात्राओं को अन्य विषयों के साथ गणित विषय की अलग अलग विधियों से पढ़ाई करा रहे हैं। बच्चों में इस विषय के प्रति रुचि जागरूक करने के लिए शिक्षकों को फिलहाल एक महीने का समय दिया गया है। इस दौरान जो भी प्रगति होती है इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय भेजी जाएगी। यदि बच्चों में प्रगति होती है तो अन्य स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा।
बीईओ अजीत निगम ने बताया कि शिक्षकों को दस दिन का प्रशिक्षण देने के बाद अब वह वह बच्चों को नए नए तरीके से गणित विषय की पढ़ाई करा रहे हैं। एक महीने में प्रगति रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। प्रशिक्षण में अच्छी प्रगति पर प्रदेश में जिले को आठवां स्थान भी मिल चुका है।
विज्ञापन
‘शिक्षा कायाकल्प’ ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत 1806 प्राथमिक स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण