{"_id":"59d52e154f1c1bf3538b5d9c","slug":"81507143189-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा
उन्नाव। परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि कर यात्रियों को जोर का झटका दिया है। गुरुवार से रोडवेज बसों का सफर महंगा हो गया है। साधारण बसों के किराये में 9 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी होने से अब दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 39 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसके अलावा लोकल रूटों पर यात्रा करने पर यात्रियों को तीन से छह रुपये ज्यादा देने होंगे।
गुरुवार से रोडवेज की साधारण बसों के किराये में 9 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि लागू हो जाएगी। बसों में किराया बढ़ने से दैनिक यात्रियों की जेब पर असर पडे़गा। वहीं लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के बजट को भी झटका लगेगा। उन्नाव से नई दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को पहले 435 रुपये देने पड़ते थे । वहीं किराया बढ़ने के बाद से अब 474 रुपये देने होंगे।
इसके अलावा बक्सर रूट पर किराया बढ़कर 54 से 59 रुपये हो गया है। लखनऊ का किराया बढ़कर 65 से 71 रुपये हो गया। कानपुर जाने के लिए अब यात्रियों को 32 नहीं बल्कि 35 रुपये खर्च करने होंगे। लोकल रूटों पर दौड़ रहीं बसों से सफर तय करने पर यात्रियों को तीन से छह रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि 9 पैसे प्रति किमी. किराये में बढ़ी दरें लागू किए जाने के निर्देश मिले हैं। साथ ही शासन की व्यवस्था में फेरबदल से भी इनकार नहीं किया है।
- यात्रियों को लगा झटका, दिल्ली के किराये में 39 रुपये की बढ़ोत्तरी ,स्थानीय लोकल रूटों के किराये में भी तीन से छह रुपये की वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो