फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   80 lakhs grabbed in the name of installing bio diesel pump

बायो डीजल पंप लगाने के नाम पर 80.50 लाख हड़पे

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
80 lakhs grabbed in the name of installing bio diesel pump
पुरवा (उन्नाव)। बॉयो डीजल पंप लगाने के नाम पर दो निजी कंपनियों के अधिकारियों ने शहर और पुरवा कोतवाली निवासी दो लोगों से 80.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोनाें कंपनियों के पांच अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम मझिगवां सदकू निवासी सुरेश शुक्ला के पुत्र संदीप शुक्ला ने तहरीर में बताया कि बॉयो डीजल पंप लगवाने के लिए 2018 में वह माई ईको ओन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर मनीष सेंगर व प्रहलाद यादव से मिले थे। उन्होंने लंगरपुर व सफीपुर क्षेत्र में पंप खुलवाने के लिए आवेदन किया था। 20 मई 2019 को पुरवा स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा में अप खाते से कंपनी के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

माई ईको की सहयोगी कंपनी आक्सीजो फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर 24 मई 2019 को 20 लाख रुपये बैंक गारंटी के रूप में भी जमा किए। कंपनी के अधिकारियों ने इसके जरिए डीजल आपूर्ति जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित का कहना है कि कंपनी ने डीजल सप्लाई तो दूर पंप की मशीनें तक नहीं भेजीं। कई बार कंपनियों के अधिकारियों से संपर्क किया पर कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं कंपनियों के अधिकारियों ने एक अन्य पंप संचालक शहर के अरविंद कुमार गुप्ता से भी 12.50 लाख और बैंक गारंटी के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए। बैंक को फर्जी ईमेल भेजकर कच्चा माल आपूर्ति दिखाकर रुपये ले लिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश व अरविंद की तहरीर पर माई ईको एनर्जी प्रालि. कंपनी के निदेशक संतोष अलूरी वर्मा, सारिका सिंदे, एरिया मैनेजर प्रहलाद यादव, मनीष सेंगर, एरिया सेल्स मैनेजर लखनऊ सतीश मदान पर धोखाधड़ी, कूटरचना, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed