{"_id":"5efa3c588ebc3e430e3408bb","slug":"8-sent-home-when-he-was-healthy-unnao-news-knp568352264","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ्य होने पर 8 को भेजा गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ्य होने पर 8 को भेजा गया घर
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 8 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। सभी से 14 दिन क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
नवाबगंज ब्लॉक के गांव छतईखेड़ा निवासी युवक, आशाखेड़ा के 2, डोरियापुर के 2, पकोर गांव का 1, बांगरमऊ तहसील के गांव रघुवंशखेड़ा का 1 व शुक्लागंज के इंदिरा नगर का 1 युवक शामिल है। संक्रमितों के सही होने के बाद डिस्चार्ज होने पर स्टेट नोडल अधिकारी सुनील तेवतिया, एसीएमओ डॉ. विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने सैनिटाइजर, मास्क व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देकर विदा किया।
जिले मेें अब तक 168 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 100 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, 63 का इलाज चल रहा है। 5 की मौत हो चुकी है। जिसमें 68 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तहसीलदार रश्मि सिंह सहित तहसील कर्मियों व स्वास्थ्य टीम में शामिल कर्मियों को मिलाकर 92 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।