फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   8 buried with couple and children due to collapse of mud roof

कच्ची छत ढहने से दंपति व बच्चों समेत 8 दबे

Sun, 27 Sep 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
8 buried with couple and children due to collapse of mud roof
बांगरमऊ। सराय में शनिवार रात नौ बजे कच्ची छत ढह गई। हादसे में गृहस्वामी, उसकी पत्नी व बच्चों समेत आठ लोग दब गए। चीख-पुकार के बीच मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीन लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामेल की जानकारी ली।
विज्ञापन

सराय निवासी 80 वर्षीय बराती कच्चे मकान में रहता है। शनिवार रात परिवार से साथ खाना खाकर चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान घर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। मलबे में बराती, उसकी पत्नी जैबुन, बेटा निजामुद्दीन, बहू नरगिस, पौत्री हिना, दूसरी बहू अमीरजहां, उसकी बेटी अक्सा, बेटा अक्सर अहमद व निजार अहमद मलबे में दब गए। चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर सभी को मलबे से बाहर निकालना शुरू किया। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकलवाया। अमीरजहां, जैबुन व निजामुद्दीन को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। अन्य की हालत सामान्य है। एसडीएम दिनेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बाराती ने बताया कि उसका बेटा निजामुद्दीन बर्तनों की फेरी लगाकर पूरे परिवार का गुजारा करता है। आर्थिक परेशानी के चलते वह पक्का घर नहीं बनवा पाया। एसडीएम ने उसे मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed