{"_id":"5e9df4028ebc3ed5a26b9313","slug":"8-56-lakh-rupees-given-in-prime-minister-s-relief-fund-unnao-news-knp5562287135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 8.56 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 8.56 लाख रुपये
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से लोगों को बचाने की मुहिम में सरकार को सहयोग के लिए भाजपा नेत्री ने पांच लाख और एक संस्थान के चेयरमैन ने एक लाख और 71 ग्राम प्रधानों ने 2.56 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए हैं।
फतेहपुर चौरासी निवासी भाजपा नेत्री ममता सिंह ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में अपना भी सहयोग किया है। प्रधानमंत्री केयर फंड में 5 लाख रुपये भेजा है। साथ ही बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में लॉकडाउन में गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध करा रही हैं।
सफीपुर क्षेत्र पंचायत के 72 ग्राम प्रधानों की ओर से जमा की गई मानदेय धनराशि का 2,56,500 रुपये कोविड केयर फंड का ड्राफ्ट बनाकर ब्लॉक प्रमुख रमा सिंह के पति पीसीएफ के निदेशक अशोक सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह को पीएम फंड में जमा कराने के लिए दिया। उन्होंने बताया कि 72 ग्राम पंचायतों में 69 ने एक माह का, वहीं बम्हना प्रधान यशवंत सिंह व जमल्दीपुर प्रधान रिंकी तिवारी ने दो महीने का मानदेय दिया है। वहीं, नवाबगंज के आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन डा. जितेंद्र कुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक डीएम रवींद्र कुमार को सौंपा। चेयरमैन बद्री विशाल तिवारी ने इस वैश्विक आपदा से लड़ने के लिए सक्षम लोगों से सरकार व प्रशासन की मदद करने की अपील की।