फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   74 thousand students will still have to wait for uniforms

Unnao News: यूनिफार्म के लिए 74 हजार छात्रों को अभी करना होगा इंतजार

Tue, 22 Jul 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 22 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
74 thousand students will still have to wait for uniforms
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों के 74 हजार छात्रों को अभी यूनिफार्म के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि परियोजना कार्यालय से तीन किश्त में मिलने वाली राशि की दो और तीन किश्तों का अब तक डाटा बेनिफिशियरी ट्रांसफर (डीबीटी) भुगतान नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि कुछ के खातों में गड़बड़ी है उसे सही कराया जा रहा है। वहीं सितंबर माह तक नए छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद भी भुगतान पहुंचेगा।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र में संचालित 2709 परिषदीय स्कूलों में 1833 प्राथमिक, 451 उच्च प्राथमिक और 375 कंपोजिट स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 1.95 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रत्येक छात्र को हर साल 1200 रुपये सरकार देती है। छात्रों को स्कूल बैग, जूता, मोजा, दो जोड़ी यूनिफार्म, स्वेटर और स्टेशनरी खरीदना होता है। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से आधार युक्त छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजा जाता है। यह राशि पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भेजी जाती है, लेकिन शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीन से शिक्षासत्र शुरू होने के बाद से अब तक 1.21 लाख छात्रों को ही इसका लाभ मिला है, जबकि 74 हजार छात्रों या उनके अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बीईओ मुख्यालय संजय यादव ने बताया कि जिन छात्रों के खातों में अभी तक रुपये नहीं गए हैं। उनमें कुछ के आधार में गड़बड़ी है, कुछ के खातों की संख्या में दिक्कत आई है। साथ ही नए नामांकन भी शामिल हैं। जिन छात्रों के आधार या खाते में गड़बड़ी है उसमें सुधार कराया जा रहा है। नए छात्रों की फीडिंग कराई जा रही है। उसके बाद ही खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed