{"_id":"5c51ed15bdec2208d27b1063","slug":"71548872981-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से घर लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से घर लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा युवक अकबरपुर गांव के निकट वाहन की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर टकटौली निवासी संतराम गौतम (28) पुत्र महावीर अकबरपुर बाजार खरीदारी करने गया था। मंगलवार देर रात वह पैदल गांव जा रहा था। अकबरपुर में वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। देर रात परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े भाई सीताराम ने बताया कि संतराम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। सीताराम ने कोतवाली हसनगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-हसनगंज के अकबरपुर गांव के निकट हुआ हादसा
-परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर