फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आवासीय नक्शे के नाम पर रुकेगी अवैध वसूली

आवासीय नक्शे के नाम पर रुकेगी अवैध वसूली

Sat, 14 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
आवासीय नक्शे के नाम पर रुकेगी अवैध वसूली
आवासीय नक्शे के नाम पर रुकेगी वसूली
विज्ञापन



उन्नाव। आवासीय नक्शे के नाम पर विकास प्राधिकरण में होने वाली वसूली पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अगले माह की पहली तारीख से आवासीय नक्शे के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा।
अभी तक विकास प्राधिकरणों में आवासीय नक्शे के लिए मैनुअल ढंग से आवेदन की व्यवस्था है। मैनुअल व्यवस्था में प्राधिकरण के कर्मचारियों व अधिकारियों पर नक्शे के नाम पर आवेदकों से मोटी रकम वसूलने के आरोप लगातार लगते रहे हैं।
विज्ञापन



उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण भी इनसे अछूता नहीं रहा। इस तरह की अवैध वसूली की शिकायतें शासन तक पहुंच रही थीं। अब प्रदेश सरकार ने आवासीय नक्शे के आवेदन की प्रक्रिया बदल दी है। 1 नवंबर से लागू होने वाली नई व्यवस्था के तहत आवेदक को आवासीय नक्शा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के 48 घंटे के अंदर नक्शा जारी होगा। वहीं आवेदन करते समय नक्शे के लिए कितनी फीस चुकानी है, सॉफ्टवेयर तय कर देगा। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन होगा। इस नई व्यवस्था से नक्शे के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यालय की दौड़ से मिलेगी निजात
आवास विकास विभाग ने उप्र ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम के तहत नक्शे के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। इसके लागू हो जाने के बाद आवासीय नक्शों के लिए शहरवासियों को विकास प्राधिकरण कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। प्रमुख सचिव आवास एवं नियोजन मुकुल सिंघल की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर से नक्शा पास करने की मैनुअल व्यवस्था पर रोक लगा दी जाए। अब आवासीय नक्शे के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट शुरू की गई है। स्थानीय प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि 1 नवंबर से आवासीय नक्शे के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे।




एसएमएस से मिलेगी नक्शा पास होने की सूचना
ऑनलाइन नक्शे के लिए आवास विभाग ने वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट पर आवेदक को सारी जानकारी भरनी होगी। आवेदन के समय आवेदक को मोबाइल नंबर भी देना होगा। विभाग की ओर से नक्शा पास होते ही मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा।


- विकास प्राधिकरण में 1 नवंबर से आवासीय नक्शे के लिए ऑनलाइन आवेदन ,शासन ने लागू की नई व्यवस्था, 48 घंटे में जारी होंगे नक्शे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed