फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   6791 ne lagwayy teka

कोविड टीकाउत्सव : 6791 ने लगवाए टीके

Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
6791 ne lagwayy teka
उन्नाव। कोविड टीकाउत्सव के पहले दिन जिले के 102 केंद्रों पर 6791 लोगों ने टीका लगवाया। उत्सव के रूप में मनाने के लिए जिला अस्पताल के टीकाकरण बूथ को सजाया गया।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले की जयंती पर रविवार से चार दिवसीय कोविड टीकाउत्सव शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल स्थित कोविड टीकाकरण बूथ को गुब्बारों से सजाया। एडीएम राकेश सिंह व सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने फीता काटकर बूथ की शुरुआत की। किसी केंद्र पर वैक्सीन कम न पड़े इसके लिए शनिवार रात को आई कोविशील्ड वैक्सीन को रविवार सुबह ही बूथों पर भिजवाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ टीकाकरण शाम 5 बजे तक चला। बांगरमऊ सीएचसी में सबसे अधिक 635 लोगों को टीका लगाया गया। सुमेरपुर में 512 व नवाबगंज में 502 लोगों को टीका लगा। जिस बूथ को सजाया गया था वहां टीका लगवाने 372 लोग पहुंचे। टीकाकरण डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वायल 2200, लक्ष्य 30 हजार टीकाकरण का
कोविशील्ड की मिली वैक्सीन में सिर्फ 22000 को ही लग सकता है टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। टीकाउत्सव मनाने के लिए जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 2200 वायल मिली हैं। (एक वायल में दस लोगों को टीकाकरण) ऐसे में 22000 लोगों को टीका लगाया जा सकेगा। जबकि जिले में टीकोत्सव पर 30,000 लोगों का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग ने और वायल की मांग की है। यदि वह समय पर नहीं मिलती तो तीन दिन में ही वैक्सीन खत्म हो जाएगी और टीकाकरण अभियान बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोवैक्सीन की 10 व कोविशील्ड की 250 वॉयल पहले से थीं। 2200 वायल और मिल गई हैं। फिलहाल अभी पार्याप्त वैक्सीन है। वैक्सीन कम न पड़े इसके लिए मांग की जा चुकी है।
----
उन्नाव। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, लैब टेक्नीशियन सहित 58 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की बेटी भी शामिल है।
कोरोना की हो रही जांच में रविवार को शहर के पीडीनगर निवासी प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, फतेहपुर चौरासी में लैब टेक्नीशियन, सिकंदरपुर कर्ण में एक, सुमेरपुर में चार, बिछिया में एक, हसनगंज में तीन, नवाबगंज में तीन, पुरवा में एक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की बेटी सहित अलग-अलग मोहल्लों में 15 व शुक्लागंज के शक्ति नगर, गांधीनगर, आनंद नगर, मिश्रा कालोनी, आदर्श नगर व बिहारी पुरवा में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के बेटे के संक्रमित मिलने के बाद जांच में बेटी संक्रमित आई है। इसमें पांच को होम आइसोलेट व 53 को नवाबगंज स्थिति सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए सैंपलों में 3983 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। पहले से भर्ती कोरोना मरीजों में 13 की हालत में सुधार होने पर घर भेजा गया।

लैब टेक्नीशियन को लग चुके हैं कोविड के दोनों टीके
फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केंद्र में संक्रमित मिले लैब टेक्नीशियन के कोविड के दोनों टीके लग चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जिनके दोनों टीके लग चुके होते हैं उनकी दूसरी जांच के लिए आरटीपीसीआर के लिए सैंपल भेजा जाता है। उसमें भी यदि वह संक्रमित मिलता है तो परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed