फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दिल्ली व लखनऊ-कानपुर रूट दौड़ेंगी 25 अतिरिक्त बसें

दिल्ली व लखनऊ-कानपुर रूट दौड़ेंगी 25 अतिरिक्त बसें

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली व लखनऊ-कानपुर रूट दौड़ेंगी 25 अतिरिक्त बसें
दिल्ली व लखनऊ-कानपुर रूट पर 25 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन



उन्नाव। परिवहन विभाग ने दीपावली पर्व पर यात्रियों को सुगम व सुरक्षित सफर देने की तैयारी की है। दिल्ली रूट पर सवारियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए तीन दिनों तक 25 बसों को चलाने के लिए हरी झंडी मिली है। वहीं कानपुर-लखनऊ हाईवे व उन्नाव-हरदोई रूट पर अतिरिक्त बसों के साथ ही पूर्व में चल रहीं बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा की कमान टीआई संभालेंगे।



सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज गौरव वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री ने दीपावली पर्व पर यात्रियों को सहूलियत दी है। उन्नाव-दिल्ली व कानपुर-लखनऊ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इसके मद्देनजर 18 से 20 अक्तूबर के बीच उन्नाव-दिल्ली रूट पर 25 बसें दौड़ाई जाएंगी। वहीं लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 10 के स्थान पर 25 बसों का संचालन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उन्नाव-हरदोई रूट पर भी 10 बसें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि लोकल रूटों की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा बस चालक व परिचालक यात्रियों को नजरअंदाज न कर सकें, इसके लिए चिन्हित चौराहों पर विभागीय ट्रैफिक इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर चालकों व परिचालकों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दीपावली पर बसों की संख्या
दिल्ली से उन्नाव रूट पर 25 बसें।
कानपुर-रायबरेली रूट पर 30 बसें।
कानपुर-गोरखपुर रूट पर 25 बसें।
उन्नाव-हरदोई रूट पर 10 बसें।


संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखे तो दें सूचना
आरएम का मोबाइल नंबर: 8004912001
एआरएम उन्नाव का मोबाइल नंबर: 8004912952
कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर: 9415049606
टोल फ्री नंबर: 18001802877


- दीपावली पर तीन दिनों के लिए रोडवेज प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम, यात्रियों की सुरक्षा व बसों के फर्राटा पर नजर रखेंगे टीआई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed