फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   55 people exposed to corona infected isolate

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 55 लोग आइसोलेट

Fri, 17 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
55 people exposed to corona infected isolate
नवाबगंज(उन्नाव)। जिले में कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद आइसोलेट होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। तीस घंटे में 103 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। जांच के लिए 75 सैंपल भेजे जा रहे हैं। साथ ही 36 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। आइसोलेट 103 में 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जमाती के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

शहर के शेखवाड़ा मोहल्ले में मिला कारोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के काम में तेजी आई। गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार शाम तक 103 लोगाें को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया। इनमें 55 लोग ऐसे हैं जो संक्रमित युवक से संपर्क में थे। आइसोलेट होने वालों में मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित संक्रमित युवक के परिवार के 8 लोग शामिल हैं। आइसोलेट लोगों में सफीपुर से 15, बांगरमऊ से एक, शहर के अलग-अलग मोहल्लों से 15, थाना गांव से एक, औरास से चार व हैदराबाद से एक सहित अन्य स्थानों से आए लोग शामिल हैं। गुरुवार रात संख्या बढ़ने पर आइसोलेशन वार्ड के 120 बेड भर जाने से शुक्रवार सुबह 36 लोगों को क्वारंटीन कर बेड खाली कराए गए। संक्रामक रोग प्रभारी आरएस मिश्रा ने बताया कि 75 सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार शहर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस अब जमातियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर कानपुर में शव यात्रा में शामिल होने गए युवक व उसके परिवार के 10 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसडीएम राजेंद्र कुमार के साथ कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ जमातियों की तलाश के लिए तहसील क्षेत्र के गांव पीखी, उदसाह, सलींद व उनवा गांव में छापेमारी की। पुलिस को उनवा गांव निवासी एक युवक के दिल्ली जमात में शामिल होने की जानकारी हुई। बाद में पता चला कि वह दीवाली से घर नहीं लौटा और शहर के मोहल्ला किला में रह रहा है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed