फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अब घोटाले संबंधी शिकायतों के लिए देना होगा शपथपत्र

अब घोटाले संबंधी शिकायतों के लिए देना होगा शपथपत्र

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब घोटाले संबंधी शिकायतों के लिए देना होगा शपथपत्र
उन्नाव। फर्जी शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। इसमें अब घोटाले या सरकारी धन के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों के लिए शपथपत्र देना होगा। साथ ही शिकायतकर्ता को यह भी लिखकर देना होगा कि यदि शिकायत झूठी साबित हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। चुनावी रंजिश या अन्य मामलों में खुन्नस निकालने के लिए लोग फर्जी शिकायतें कर देते हैं। बाद में जब प्रशासन जांच कराता है तो उनमें अधिकांश फर्जी मिलती हैं। जबकि जांच करने में अधिकारियों को समय और पैसा खर्च करना पड़ता है। अब फर्जी शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने शपथपत्र की व्यवस्था शुरू की है। प्रदेश सरकार के सचिव महेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में बताया है कि विकास कार्यों में घोटाले या सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत करने वाले व्यक्ति को अपना व सूचना के स्रोतों का शपथपत्र या प्रमाण संलग्न करने होंगे। ऐसे मामलों की डीएम जिलास्तरीय अधिकारी को प्रारंभिक जांच के लिए आदेश दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधान के विरुद्ध शिकायत यदि किसी लोक सेवक द्वारा की जानी है तो उसे शपथपत्र आदि की व्यवस्था का अनुसरण करना आवश्यक नहीं होगा। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को शपथपत्र में यह भी लिखकर देना होगा कि यदि शिकायत झूठी पाई गई तो उस पर भी कार्रवाई कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed