फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गरीबों को ठंड से राहत के लिए खरीदे जाएंगे कंबल

गरीबों को ठंड से राहत के लिए खरीदे जाएंगे कंबल

Fri, 23 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को ठंड से राहत के लिए खरीदे जाएंगे कंबल
उन्नाव। निराश्रित व गरीब को शीत लहर से बचाने के लिए प्रशासन छह हजार कंबल खरीदेगा। इसके लिए शासन से जिले को 27 लाख रुपये की धनराशि मिली है। सर्दी बढ़ने पर सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों व विभिन्न कस्बों में प्रशासन की ओर से कंबल का वितरण किया जाएगा। आपूर्ति के लिए प्रशासन ने विभिन्न फर्मों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन



शासन ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक समय से कंबल की खरीद करने को कहा है। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पंाडेय ने बताया कि कंबलों की लंबाई कम से कम 235 व चौड़ाई 140 सेंटीमीटर होगी। खरीद के लिए गुणवत्ता पहले ही तय कर दी गई है। कंबल का वजन कम से कम दो किलो दो सौ ग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कंबल में कम से कम 70 प्रतिशत ऊन होना चाहिए। पुराने यार्न से बने कंबल नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन


लेखपाल बनाएंगे सूची
कंबल वितरण के लिए लेखपालों को निराश्रितों व गरीबों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। गांव गांव जाकर वह लाभार्थियों की पहचान कर उनकी सूची मुख्यालय को भेजेंगे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रक्रिया से जरूरतमंद को कंबल मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तहसील में एक हजार कंबल का लक्ष्य
ठंड के शुरुआती दौर में प्रत्येक तहसील में न्यूनतम एक हजार कंबल बांटने का लक्ष्य है। जरूरत पड़ने पर और कंबल खरीदे जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक तहसील में अलाव जलाने के लिए भी शासन ने 50 हजार रुपये की व्यवस्था की है।

-जिले में खरीदे जाएंगे 6 हजार कंबल
-गुणवत्ता के मानक पूरे करने वाली फर्म से होगी खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed