{"_id":"5dfa7ab68ebc3e87e86b1e0d","slug":"50-thousand-worth-of-brass-utensils-stolen-unnao-news-knp5330774118","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार कीमत के पीतल के बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार कीमत के पीतल के बर्तन चोरी
विज्ञापन
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के कस्बा भगवंतनगर में ठंड के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। दो दिन पूर्व एक दुकान में चोरी की घटना के बाद मंगलवार रात चोरों ने फि र एक बर्तन की दुकान को निशाना बनाया। यहां से 50 हजार के पीतल के बर्तन उठा ले गए।
मंगलवार की रात कस्बा के नक्केश्वर मंदिर के पास बर्तन व्यवसाई गोबरहा गांव निवासी कमलेश की वार्ड 8 में स्थित दुकान का कुंडा तोड़कर चोरों ने करीब 50 हजार के पीतल के बर्तन पार कर दिए। दुकान से कुछ मीटर के फ ासले पर ही रात में पिकेट भी मौजूद रहती है। इसके बावजूद चोर घटना को अंजाम देकर भाग निकलने में सफ ल रहे।
स्थानीय निवासी व व्यवसायी बीडी शुक्ला, विवेककृष्ण मिश्र, चंदिका प्रसाद व अनिल बाबू सोनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व के वर्षों में भी इसी मौसम में चोरी की घटनाएं होती रही हैं। गश्त के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूरी करती है। स्थानीय दुकानदारों ने इस मौसम में गश्त बढ़ाए जाने और घटनाओं को दर्ज कर चोरों पर शिकंजा कसने की मांग एसपी से की है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।