{"_id":"690264262a00f495b7020cc9","slug":"450-lakh-challan-for-eight-overloaded-dumpers-unnao-news-c-12-1-knp1086-1311647-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओवरलोड आठ डंपरों का 4.50 लाख का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओवरलोड आठ डंपरों का 4.50 लाख का चालान
विज्ञापन
तीन ट्रैक्टरों में पकड़ी मिट्टी, चालक मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भल्ला फार्म के पास रात में अवैध रूप से मिट्टी ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को खनन निरीक्षक ने पकड़ा। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। तीनों ट्रैक्टरों को सोहरामऊ थाने में खड़ा करा दिया गया है। साथ ही ओवरलोड पाए गए आठ डंपरों का 4.50 लाख रुपये का चालान किया गया है।
खनन निरीक्षक प्रांजुल कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात मिली सूचना पर भल्ला फार्म के पास चेकिंग की गई तो तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से मिट्टी ले जाते हुए मिले। खनन टीम ने उन्हें रोका और चालकों को सोहरामऊ थाने चलने के लिए कहा। इसी बीच जब खनन टीम ओवरलोड डंपरों की जांच में व्यस्त हुई तो तीनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों ट्रैक्टरों को सोहरामऊ थाने में खड़ा करा दिया गया है। खनन निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर मालिकों के सामने आने के बाद यह पता चलेगा कि यह अवैध खनन कहां से किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आठ अन्य डंपरों को भी ओवरलोडिंग में पकड़ा गया और उनका चालान किया गया। बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
चोरी में दूसरे दिन आरोपी गिरफ्तार
बीघापुर। टंडसपुर गांव में मंगलवार को घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पार्ट चोरी घटना में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि 28 अक्तूबर को टंडसपुर गांव निवासी सत्येंद्र के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर के पार्ट और हाइड्रोलिक चोरी हो गए थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोर बुधवार को हाइड्रोलिक को कानपुर की ओर भागने की फिराक में है। एसआई रामचंद्र मिश्र ने टंडसपुर गांव की नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी हुए पार्ट्स बरामद हुए। एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम शाहरुख अली और निवासी हरदोई जिले के थाना कछौना के गांव लोनहारा का बताया है। (संवाद)
-- -- -- -- --
जहरीले कीड़े ने काटा, झाड़फूंक में किसान की मौत
फोटो-22- रामआसरे (फाइल फोटो)।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हो चुकी थी देर
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। खेत पर धान काटने गए किसान को बुधवार शाम चार बजे जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी लाए जहां उनकी मौत हो गई।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के खैलामऊ निवासी रामआसरे (60) बुधवार को गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में धान काटने गए थे। वहां जहरीला कीड़ा काटने की जानकारी पर परिजन झाड़फूंक कराते रहे। सुधार न होने देर शाम सीएचसी लेकर आए। यहां उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी लक्ष्मी,व अन्य परिजन हैं। एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संक्षेप
सिर पर मारी रॉड, दो पर रिपोर्ट
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र हमजापुर निवासी कमला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम छह बजे वह घर पर थी। तभी पड़ोसी विरेंदे व लल्लू ने नशे में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन कर बचाने पहुंचे बेटे लवकुश के सिर पर आरोपियों ने लोहे की राड मार कर घायल कर दिया। बेटे के बेहोश होने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथखेड़ा गांव निवासी निर्मल कुमार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि मानसिक रूप से बीमार छोटा भाई धीरज उर्फ कल्लू (30) 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे वह कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
मवेशी बांधने के विवाद में पीटा
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसेनमऊ निवासी माया सिंह पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम पांच बजे पड़ोसी विजय सिंह इंटरलॉकिंग मार्ग पर मवेशी बांध रहे थे। मना करने पर विजय, पत्नी मंजू व दो बेटों विकास और विवेक ने गाली गलौज करते हुए पीटा। पीड़िता के मुताबिक पूरा घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
-- -- -- --
सुबह छह बजे से बिकती मिली शराब
गंजमुरादाबाद। ब्योलीइस्लामाबाद गांव के शराब ठेके से सुबह छह बजे से ही शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुधवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देशी शराब ठेके में सुबह दस के बजाए, छह बजे से ही शराब बिक्री की जा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के मुताबिक वीडियो ब्योलीइस्लामाबाद गांव के ठेके का है। सेल्समैन सीसीटीवी कैमरे को बंद करके शटर के नीचे से बिक्री करता दिख रहा है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)