फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   43 corona infected with ACMO, Lekhpal

एसीएमओ, लेखपाल सहित 43 कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
43 corona infected with ACMO, Lekhpal
सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती वृद्ध के कोरोना जंग जीतने के बाद घर जाने पर विद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में कोरोना की जांच में एसीएमओ, लेखपाल सहित जिले में 43 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसमें सबसे अधिक 12 संक्रमित शुक्लागंज के शामिल हैं। संक्रमितों में 27 को होम आइसोलेट व 16 मरीजों को अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एंटीजेन रैपिड किट से हुई जांच में सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ, स्वास्थ्य कर्मी, सदर तहसील में लेखपाल, पुरवा कोतवाली में सिपाही, नवाबगंज के परसंदन गांव में मां-बेटा, बिछिया में 35 वर्षीय युवक, हिलौली में 32 वर्षीय युवक, हसनगंज में 25 वर्षीय युवक, मियागंज के शाहाबाद में 26 वर्षीय युवक, जवाहरनगर में 38 वर्षीय युवक व हैदराबाद में 32 साल की महिला व 12 साल की बच्ची, बांगरमऊ के मोहल्ला पन्नीटोला में युवक व उसकी 30 साल की पत्नी, पुरानी बाजार में कैंप लगाकर हुई जांच में 5 लोग, कांशीराम कॉलोनी में लगे कैंप में 3, जिला अस्पताल में हुई जांच में 5 व ट्रूनेट से 3 के साथ शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 5 महिला व 7 युवक सहित 12 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमितों में 27 को होम आइसोलेट व 16 मरीजों को बिछिया व सोहरामऊ के श्रीराम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 27 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, अन्य 16 संक्रमितों को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो की मौत हो गई है। संक्रमित मिले एसीएमओ की ड्यूटी कलेक्ट्रेट में बने कोरोना कंट्रोल रूम में लगी थी। उनकी रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद कंट्रोल रूम में व उनके साथ रहने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1546 संक्रमित
जिले में अब तक 1546 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 815 को घर भेजा जा चुका है। 698 का इलाज चल रहा है। इसमें 33 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

कोविड एलटू अस्पताल में आठ मरीज हुए स्वस्थ
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज एलटू अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उस पर पुष्प वर्षा कर उन्हें स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिया। संक्रमितों में मियागंज ब्लॉक के गांव पनापुर निवासी एक वृद्ध भी स्वस्थ हुआ है। जिसे पैरालिसिस के साथ कई अन्य बीमारी थी। लेकिन वह स्वस्थ हो गया। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने वालों में एसीएमओ डॉ. विवेक गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद, अस्पताल के निदेशक डॉ. सौरभ कंवर, महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed