फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   42 patients admitted to the emergency ward in six hours, two each were made to lie on one bed.

Unnao News: इमरजेंसी वार्ड में छह घंटे में 42 मरीज भर्ती, एक बेड पर दो-दो को लिटाया

Tue, 23 Jul 2024 04:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
42 patients admitted to the emergency ward in six hours, two each were made to lie on one bed.
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को बेड को लेकर मारामारी रही। छह घंटे में एक के बाद एक 42 मरीज पहुंचे। सभी 24 बेड फुल हसे से एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया। बाद में आठ अतिरिक्त बेड भी डाले गए। ओपीडी में भी दोपहर तक भीड़ रही।
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोग जुकाम, बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ हो रही है। सोमवार को को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार, पेटदर्द, और डायरिया के 42 गंभीर मरीज पहुंचे। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए। किसी तरह एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया। दोपहर के बाद हाल यह रहा कि आठ बेड बढ़ने के बाद भी मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। गर्मी अधिक होने से तेलीय चीजें सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों का शरीर गर्म होने पर, बार-बार उल्टी व दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। ओआरएस का घोल पिलाते रहें, बच्चों की दूध की बोतल गर्म पानी में धोएं, बच्चे को साफ-सुथरा रखें, ताजी हरी सब्जी का प्रयोग करें और पानी उबालने के बाद ठंडा करके बच्चे को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी में रही संक्रामक रोगियों की भीड़
उन्नाव। रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर पर 10 बजे के बाद भीड़ अधिक होने से पहले पंजीकरण कराने को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नोकझोंक हुई। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को काफी देर लाइन में लगना पड़ा। इससे भीषण गर्मी में मरीज की हालत और बिगड़ गई। सोमवार को 1740 मरीजाें ने पर्चा बनवाया। इसमें 435 मरीज बुखार, बदन दर्द, डायरिया के थे। वहीं पैथोलॉजी और दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजाें की भीड़ दोपहर तक रही। (संवाद)



कोट---------
कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण वायरल फीवर व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीज अधिक होने से बेड कम पड़ रहे हैं। वार्ड में अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। जरूरत होने पर और बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो।
- डॉ, विवेक गुप्ता, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed